Skip to main content
समरथ को नहीं दोष गुसांई
उत्तराखण्ड में आज कई पर्वतीय जपनदों में आम जनजीवन की परिस्थितियां इतनी जटिल हो चुकी है जिसका सरकार शायद कोई अनुमान ही नहीं लगा पा रही है या लगाना ही नहीं चाह रही है। हर गांव, हर शहर के चैराहों में महिलाओं व क्षेत्रवासियों द्वारा शराब के विरोध में प्रदर्शन किये जा रहे हैं वहीं प्रदेश सरकार द्वारा इस विरोध पर आंख बन्द करते हुए आबकारी विभाग से विगत वर्ष की प्राप्त आय 1900 करोड़ को इस वर्ष बढाकर 2300 करोड़ करने का लक्ष्य रखा गया है। 
16 वर्षों में 9 मुख्यमंत्री देख चुके उत्तराखण्ड में इस बार पूर्ण बहुमत से आई सरकार के लिए इस बार अच्छा अवसर था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर अधिकांश जनता को सन्तुष्ट करते हुए नेशनल हाईवेज व स्टेट हाईवेज से शराब की दुकानों व बीयर बार को दूर कर दिया जाता परन्तु तुरन्त नया शासनादेश लाते हुए 64 स्टेट हाईवेज को जिला मार्गाें में तब्दील करने का फरमान सुना दिया गया। इसके बाद भी बची हुई शराब की दुकानें जिन्हें राष्ट्रीय राजमार्गों में आने के कारण 500 मीटर से दूर स्थापित किया जाना है उन्हें विस्थापित करने में प्रशासन की सांसे फूल रही हैं।
वर्तमान समय में जब पूरा पर्वतीय क्षेत्र पलायन से जूझ रहा है, गांवों में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य व सड़क जैसी मूलभत सुविधाऐं भी उपलब्ध नहीं हैं, इन समस्याओं के समाधान को छोड़ते हुए गांवों में राजस्व के नाम पर जबरन ठेके खोले जा रहे हैं। विभिन्न पर्वतीय जनपदों में कई जगह पर ये बातें सामने आ रही हैं कि क्षेत्रीय जनता के भारी विरोध के बावजूद जबरन ठेके खोले जा रहे हैं ये कहते हुए कि ऐसा कोई शासनादेश नहीं है कि ठेका खोलने या दुकान आवंटन से पूर्व ग्राम सभा से कोई अनुमति ली जाये। अपने जीवन के मौलिक अधिकारों और सुविधाओं से दूर रह रहे इन ग्रामीणों को सुविधाऐं उपलब्ध कराना तो दूर रहा इन्हें और नशे में ढकेलने का प्रयास किया जा रहा है।
केवल राजस्व के नाम पर जनता को नशे से, और हमारे पहाड़ व नदियों को खनन से खोखला करने का कार्य किया जा रहा है। बाद में बेतरतीब विकास और राजस्व के नाम से अर्जित ये धन स्वयंजनित प्राकृतिक आपदा के राहत कार्यों में खर्च हो जाता है। क्या हमारे प्रदेश में शराब व खनन के अतिरिक्त कोई ऐसे स्त्रोत नहीं हैं जिनसे राजस्व अर्जित किया जा सके। कृषि, फलोत्पादन, स्वरोजगार, साहसिक खेल, धार्मिक पर्यटन, प्राकृतिक सौन्दर्य, हिमशिखर, चार धाम, वन सम्पदा, निर्मल जल सब कुछ उपलब्ध होते हुए भी हम अगर अपने प्रदेश को उधेड़ने उजाड़ने पर तुले रहें तो पहाड़ों से पलायन पर बड़ी बड़ी विचारगोश्ठियां एक दिखावे के अतिरिक्त कुछ नहीं हैं।
आखिर कब तक देहरादून और बड़े शहरों के विकास और मंत्रि विधायकों के आराम हेतु राजस्व का रस इन दूरस्थ, कमजोर, पलायन से ग्रस्त पर्वतीय जनपदों से निचोड़ कर निकाला जाता रहेगा। शायद जल्द ही शराब पर जनविरोध को देखते हुए शराब की दुकानों पर अनुज्ञापी व कर्मियों की जनता से सुरक्षा हेतु पुलिस बल उपलब्ध कराने का आदेश पारित हो जाये, जिसकी कार्यवाही चल रही है। पर पता नहीं जनता की इस नशे रूपी सुरसा से रक्षा कौन करेगा। वैसे भी तुलसीदास जी कह गये हैं- ‘समरथ को नहीं दोष गुसांई।‘ सामथ्र्यवान का क्या दोष, दोष तो निर्बल ही करते है।

दिग्विजय सिंह जनौटी
  

Comments

Popular posts from this blog

रिंकिया के पापा आज जब रिंकीया के पापा घर आये तो बिना गाना गुनगुनाऐ हुए ही घर के भीतर घुसे हम तो तब ही समझ गये थे कुछ ना कुछ तो हुआ है आज इनके साथ। जब से आये हैं गाल फुलाये बैठे हैं मुंह भी सूज कर लाल सा हो गया है। देखने भी नहीं देते कहां कहां घाव बने हैं। अब तो बिना गाना गाये 3 घंटे होने को हैं। मेरा तो दिल बैठा जा रहा है। जाने किस की शरारत है, हो ना हो वही मुआ कजरीवाल होगा वरना किसी की मजाल की मोदी जी के होते हुए इनको आंख दिखा दे। वो कफ सिरप का ब्रांड एम्बेसडर, अपना तो रोज थप्पड़ खाते ही रहता है हमारे इनको भी वैसा ही बनाते जा रहा है। हमने तो कई बार इनको समझा दिया है की काहे पड़ेे रहते हो उस सर्दी के बीमार के पीछे। मगर इनको भी उड़ता तीर अपने पर लिए बगैर चैन कहां आता है। उस मफलर ने खुद तो कभी बाथरूम में भी गाना ना गाया होगा वो क्या जाने एक गायक की इज्जत। मोदी जी ने यूंही थोड़े ना दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया होगा हमारे इनकोे। अच्छा खासा गाने बजाने और एक्टिंग का काम चल रहा था पता नहीं किस ने नेतागिरी का उपाय बताया अब खुद बजे बजे फिर रहे हैं। वो हीं हीं हीं हीं हंस देली रिंकीया क...
ं     अच्छा चलता हूं, चुनावों में याद रखना   पिछले बार के चुनावों में दिखे नेता जी लोग एक बार फिर लोगों के दर्षन के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। प्र्याप्त समय और पर्याप्त घोशणाओं के साथ पूरे न हो सके सपनों की एक लिस्ट भी मौजूद है जो पिछले कार्यकाल में या इस दरम्यान विपक्षियों के शड़यन्त्रों के कारण पूरी नहीं हो सकी थी पर इस बार जरूर पूरी होनी है। इस बार हर गांव में रोड आ जानी है और पानी भी हर गांव घर में आ जायेगा। लाइट की कोई समस्या अब नहीं रहेगी। हांॅस्पिटल और स्कूल में अब अच्छी सुविधाऐं मिलेंगी और ये सब चमत्कार कौन करेगा ? आप लोग। हम लोग, वो कैसे ? फलां नेता जी को अपना अमूल्य मत देकर। नेताजी की पहुंच बहुत ऊपर तक है। आपका लड़का क्या कर रहा है? बेरोजगार है, नेता जी से मिल लो, लड़के की नौकरी भी लगा देंगे। ऐसे ही दिलखुष सब्जबाग दिखाते नेतागण इस बीच दिखते रहेंगे और इन दिवास्वप्नों में उड़ने के लिए हम लोगों के पास दो माह का पर्याप्त समय है। साल के कुछ समय आदमी ने खुष भी रहना चाहिये। स्वास्थ्य सही रहता है और सकारात्मक विचार आते रहते हैं। षायद इसी सोच को मध्येनजर रखते हुए भारत में हर ...
                        पिता के पद पुत्रों के नाम                                 नेहरू जी जब कारागार में बंद थे तो उनके औ र इंदिरा जी के मध्य पत्राचार को संकलित कर ‘पिता के पत्र पुत्री के नाम‘ से एक पुस्तिका तैयार की गई थी। ये ज्ञान एक विरासत था पुत्री को अपने पिता के द्वारा। एक हम लोग हैं आम आदमी, क्या देके जाते हैं अपनी औलादों को विरासत में पुराना स्कूटर, पटखाट, बर्तन चूल्हा और थोड़ा बहुत अपने ऊपर का लोन। अब वो बेचारी औलादें इस वसीयत पर खुशी जाहिर करें या गम ये भी धर्मसंकट रहता है। अपने कर्मों पर तो हमारा सिर शर्म से तब से घुटनों में घुस जाता है जब बच्चों के साथ समाचार देख रहे हों और ब्रेकिंग खबर आ जाये की बेटे को ये पद या चुनाव टिकट नहीं मिलने पर वरिश्ठ एवं दिग्गज नेता ने पार्टी को ठोकर मार दी। बच्चे हमारी तरफ कलयुगी रिश्ते की नजरों से देखते हुए नजरों से ही कह डालते हैं- अभी भी कुछ शरम बाकी है आपमें। बाप का फर्ज इनसे सीखो। ये एक खबर हमारे ब...