Skip to main content
                                  पिया हमारे लल्लनटाॅप
                शादी के बाद से हमारे वो काफी बदल गये हैं। पहले बताया था शराब नहीं पीते हैं, बीड़ी सिगरेट का शौक नहीं है, गुटखा को हाथ भी नहीं लगाते और अच्छा कमा लेते हैं। पर शादी के बाद पता चला कि मोहल्ले में अक्सर पानी की किल्लत रहती है। बाल्टियां हाथ में लिए सरकारी नल के आगे खड़े खड़े रातें बीतती हैं तो पिया जी इस किल्लत को दूर करने के लिए पानी कम मिला कर शराब ज्यादा पी लेते हैं। मोहल्ला ज्यादा बड़ा नहीं है तो पियाजी को ढूंढने में बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती, कभी उनका कोई सखा तो कभी मोहल्ले के केाई भले बच्चे दरवाजे तक घसीट कर देहली पर लिटा जाते हैं वरना तो कभी कभी अपने दम पर भी घर पंहुचते ही हैं। वैसे सही बात है बाड़ी सिगरेट का उन्हे शौक नही है, बल्कि लत है। 2 3 बंडल खतम कर देना शौक नहीं होता जुनून कहलाता है। हमारे इनके लिए तो सारी कायनात एक तरफ बीड़ी चाय एक तरफ। हमारे ये बताते हैं कि ‘हम शरीर के लिए तो व्यायाम कर लेते हैं पर मुँह के लिए तो बीड़ी पीकर ही व्यायाम होता है।‘ इस बीच हमने ये भी सीखा कि गुटखा को तो हाथ लगाने की जरूरत ही नहीं है। ऊपर से पाउच फाड़ा और सर्र्र से सारा मुँह में खाली कर लिया। अब बताओ गुटखे को कहां हाथ लगा। और उन्होने ये भी बताया कि गुटखा खाने से मुह में रस बना रहता है , चेहरा भी रसीला रहता है। होंठों में लाली बनी रहती है तभी तो तुमने हमको पहली झलक में ही पसंद कर लिया था। पाउच में कैसा भी चित्र डरावना बना लें हमने कौन सा पाउच खाना है, ये पैकेट के डरावने आॅपरेशन वाले चेहरे देखकर डरने वालों में से हम नहीं हैं। रही बात पैसा कमाने की तो हमारी एक कम्पनी है, पार्टनर कभी कभी बदलते रहते हैं। सब लोग मिल कर इन्वेस्ट करते हैं। एक बार में एक ही आदमी सारा प्राॅफिट ले जाता है फिर अपनी बारी के इंतजार में सब दांव लगाये बैठे रहते हैं। कभी कभार घाटा भी आ जाता है पर जीवन में बिना रिस्क के क्या मजा है। लोग कहते हैं जुआ कोई रोजगार नहीं है और बुरी बात भी है पर मैं कहता हूंँ सफलता की 1 प्रतिशत भी उम्मीद होने पर भी टिका रहने वाला आदमी ही सच्चा वीर है। मैं हार नहीं मान सकता फिर जब तक नौकरी नहीं मिल जाती घर का और मेरी शराब का खर्चा कैसे चलेगा पगली। इतना समझा कर वो चल दिये।


     
                        पिया जी की इन बुरी आदतों से दुखी होकर मैंने भी अब विरोध करने का मन बना लिया है और मैं भी जा पहुंची पड़ोस में खुल रहे शराब के ठेके के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने तो देखा की ठेके से शराब खरीद रहे हमारे उनकी सुरक्षा में तो 6-7 पुलिस वाले डण्डे लेकर खड़े हैं जो हम लोगों से कह रहे हैं, इधर आकर तो देखो जरा। आज जाकर लगा कमाते कुछ नहीं हैं तो क्या हुआ, लाख बुराइयां हों इनमें पर आज सिर्फ एक गुण के कारण इनको इतनी सुरक्षा मिली है, और मैं पगली इन्हें समझाने चली थी। सरकार हर किसी को ऐसे ही थोड़े ना दे देती है पुलिस सुरक्षा। कितना गलत सोचती थी मैं इनके बारे में। वैसे भी  मैं ठहरी हाईस्कूल, क्या जानती हूं। सरकार ने ठीक ही किया होगा। शायद हमें ज्यादा जरूरत शराब की ही होगी। शायद मुझे ही सोच बदलनी होगी क्योंकी पति तो परमेश्वर होते है और परमेश्वर कभी गलत नहीं हो सकते। पता नहीं आज शाम अपने परमेश्वर को ढूढने किस सड़क कि ओर जाना पड़ेगा।


     

Comments

Popular posts from this blog

रिंकिया के पापा आज जब रिंकीया के पापा घर आये तो बिना गाना गुनगुनाऐ हुए ही घर के भीतर घुसे हम तो तब ही समझ गये थे कुछ ना कुछ तो हुआ है आज इनके साथ। जब से आये हैं गाल फुलाये बैठे हैं मुंह भी सूज कर लाल सा हो गया है। देखने भी नहीं देते कहां कहां घाव बने हैं। अब तो बिना गाना गाये 3 घंटे होने को हैं। मेरा तो दिल बैठा जा रहा है। जाने किस की शरारत है, हो ना हो वही मुआ कजरीवाल होगा वरना किसी की मजाल की मोदी जी के होते हुए इनको आंख दिखा दे। वो कफ सिरप का ब्रांड एम्बेसडर, अपना तो रोज थप्पड़ खाते ही रहता है हमारे इनको भी वैसा ही बनाते जा रहा है। हमने तो कई बार इनको समझा दिया है की काहे पड़ेे रहते हो उस सर्दी के बीमार के पीछे। मगर इनको भी उड़ता तीर अपने पर लिए बगैर चैन कहां आता है। उस मफलर ने खुद तो कभी बाथरूम में भी गाना ना गाया होगा वो क्या जाने एक गायक की इज्जत। मोदी जी ने यूंही थोड़े ना दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया होगा हमारे इनकोे। अच्छा खासा गाने बजाने और एक्टिंग का काम चल रहा था पता नहीं किस ने नेतागिरी का उपाय बताया अब खुद बजे बजे फिर रहे हैं। वो हीं हीं हीं हीं हंस देली रिंकीया क...
ं     अच्छा चलता हूं, चुनावों में याद रखना   पिछले बार के चुनावों में दिखे नेता जी लोग एक बार फिर लोगों के दर्षन के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। प्र्याप्त समय और पर्याप्त घोशणाओं के साथ पूरे न हो सके सपनों की एक लिस्ट भी मौजूद है जो पिछले कार्यकाल में या इस दरम्यान विपक्षियों के शड़यन्त्रों के कारण पूरी नहीं हो सकी थी पर इस बार जरूर पूरी होनी है। इस बार हर गांव में रोड आ जानी है और पानी भी हर गांव घर में आ जायेगा। लाइट की कोई समस्या अब नहीं रहेगी। हांॅस्पिटल और स्कूल में अब अच्छी सुविधाऐं मिलेंगी और ये सब चमत्कार कौन करेगा ? आप लोग। हम लोग, वो कैसे ? फलां नेता जी को अपना अमूल्य मत देकर। नेताजी की पहुंच बहुत ऊपर तक है। आपका लड़का क्या कर रहा है? बेरोजगार है, नेता जी से मिल लो, लड़के की नौकरी भी लगा देंगे। ऐसे ही दिलखुष सब्जबाग दिखाते नेतागण इस बीच दिखते रहेंगे और इन दिवास्वप्नों में उड़ने के लिए हम लोगों के पास दो माह का पर्याप्त समय है। साल के कुछ समय आदमी ने खुष भी रहना चाहिये। स्वास्थ्य सही रहता है और सकारात्मक विचार आते रहते हैं। षायद इसी सोच को मध्येनजर रखते हुए भारत में हर ...
                        पिता के पद पुत्रों के नाम                                 नेहरू जी जब कारागार में बंद थे तो उनके औ र इंदिरा जी के मध्य पत्राचार को संकलित कर ‘पिता के पत्र पुत्री के नाम‘ से एक पुस्तिका तैयार की गई थी। ये ज्ञान एक विरासत था पुत्री को अपने पिता के द्वारा। एक हम लोग हैं आम आदमी, क्या देके जाते हैं अपनी औलादों को विरासत में पुराना स्कूटर, पटखाट, बर्तन चूल्हा और थोड़ा बहुत अपने ऊपर का लोन। अब वो बेचारी औलादें इस वसीयत पर खुशी जाहिर करें या गम ये भी धर्मसंकट रहता है। अपने कर्मों पर तो हमारा सिर शर्म से तब से घुटनों में घुस जाता है जब बच्चों के साथ समाचार देख रहे हों और ब्रेकिंग खबर आ जाये की बेटे को ये पद या चुनाव टिकट नहीं मिलने पर वरिश्ठ एवं दिग्गज नेता ने पार्टी को ठोकर मार दी। बच्चे हमारी तरफ कलयुगी रिश्ते की नजरों से देखते हुए नजरों से ही कह डालते हैं- अभी भी कुछ शरम बाकी है आपमें। बाप का फर्ज इनसे सीखो। ये एक खबर हमारे ब...